Best easy Beauty Tips for Every days
क्लींज़िंग
त्वचा पर चिपकी धूल-मिट्टी, गंदगी और पसीने से त्वचा की सुरक्षा के लिए फेसवॉश इस्तेमाल करें. इससे त्वचा के बंद रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा खुलकर सांस लेती है. साथ ही स्वस्थ भी बनी रहती है.
स्मार्ट टिप्स
* रोज़ाना दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा धोएं, सुबह नहाते वक़्त और शाम को घर लौटने के बाद.
* फेसवॉश का चुनाव स्किन टाइप को ध्यान में रखकर करें.
* चेहरे पर यदि पिंपल्स हैं, तो एक्ने फ्री फेसवॉश इस्तेमाल करें.
* यदि स्किन ड्राई है, तो मिल्क, क्रीम या फिर ऑयल बेस्ड फेसवॉश यूज़ करें और पी एच बैलेंस्ड भी चेक कर लें.
* अगर स्किन ऑयली है, तो जेल बेस्ड फेसवॉश को प्राथमिकता दें. साथ ही ये भी जांच करें कि फेसवॉश में सेलिसिलिक एसिड है या नहीं.
* चेहरे पर दो से अधिक बार फेसवॉश न लगाएं. इससे त्वचा के नेचुरल ऑयल्स धुल जाते हैं और त्वचा रूखी हो जाती है.
* नहाने के लिए साधारण साबुन की बजाय ट्रास्पेरेंट जेल इस्तेमाल करें.
साबुन से त्वचा रूखी हो जाती है, जबकि जेल से त्वचा कोमल महसूस होती है.
मॉइश्चराइज़िंग
मॉइश्चराइज़र त्वचा को नर्म-मुलायम-कोमल बनाए रखता है. मॉइश्चराइज़र के
इस्तेमाल से आवश्यक तत्वों की भी पूर्ति होती है. अच्छी त्वचा के लिए
मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल ज़रूरी है.
स्मार्ट टिप्स
* अगर आपकी त्वचा नॉर्मल या ड्राई है, तो एक दिन में दो बार चेहरे पर मॉइश्चराइज़र लगाएं, सुबह और रात में सोने से पहले.
* यदि स्किन ऑयली है, तो रोज़ाना स़िर्फ एक बार, वो भी रात में सोने से पहले मॉइश्चराइज़र लगाएं.
* फेसवॉश की तरह मॉइश्चराइज़र का चुनाव भी अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर करें.
* यदि त्वचा ड्राई है, तो ऐसा मॉइश्चराइज़र चुनें, जिसमें सोया बटर, कोको बटर और ऑलिव ऑयल हों.
* अगर त्वचा तैलीय है, तो वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइज़र ख़रीदें. ऑयली स्किन के लिए ये बेस्ट होते हैं.
* चेहरे के टी ज़ोन एरिया पर अच्छी तरह मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें.
* चेहरे के साथ ही हाथ और पैर में भी मॉइश्चराइज़र लगाएं.
लिप केयर
चेहरे की अपेक्षा होंठों की त्वचा अधिक कोमल होती है, इसलिए ज़रा-सी भी
लापरवाही से होंठ फटने लगते हैं. ऐसे में रोज़ाना होंठों का ख़ास ख़्याल रखना
ज़रूरी है.
स्मार्ट टिप्स
* होंठों को नर्म-मुलायम बनाए रखने के लिए रोज़ाना 3 से 4 बार होंठों पर लिप बाम लगाएं.
* होंठों को जीभ से चाटने की भूल न करें. इससे होंठों की त्वचा रूखी हो जाती है.
फेस पैक
मेकओवर कंसल्टेंट आशमीन मुंजाल के अनुसार, चेहरे की थकान दूर करने के लिए दिन में एक बार चेहरे पर फेस पैक लगाएं. फेस पैक से चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है.
* नॉर्मल स्किन
रोज़ाना नियमित रूप से हल्दी या फिर चंदन फेस पैक लगाएं. इसी तरह फेयरनेस या ग्लोइंग स्किन के लिए अन्य फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
* ड्राई स्किन
त्वचा का रूखापन कम करने के लिए मिल्क बेस्ड फेस पैक का चुनाव करें. चाहें तो दही या शहद फेस पैक भी लगा सकती हैं.
* ऑयली स्किन
ऑयल कंट्रोल फेस पैक लगाएं, जैसे- मुल्तानी मिट्टी, ये त्वचा के तैलीयपन को कम करती है. रोज़ की बजाय एक दिन छोड़कर फेस पैक लगाएं.



